रामनगर में हाथी का तांडव : जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को सूंड में उठाकर पटका

खबर शेयर करें -


रामनगर। मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और गंभीर मामला सामने आया है। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज अंतर्गत ग्राम टेड़ा के जंगल में शनिवार शाम लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टेड़ा निवासी 43 वर्षीय सीमा देवी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए एक हाथी ने सीमा देवी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -  सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप इस डेट तक होगी जारी, एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह

घटना के समय साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन हाथी की चिंघाड़ सुनकर वे भी भयभीत हो गईं। घायल सीमा देवी ने बताया कि जब हाथी उसके ऊपर पैर रखने ही वाला था, तभी उसने भगवान गणेश का नाम लिया और हाथ जोड़ दिए। महिला के अनुसार, इसी बीच हाथी पीछे की ओर मुड़ा, जिससे वह घिसटते हुए आगे बढ़ी और हाथी ने उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने परिवहन विभाग द्वारा नामित ए टी एस फिटनेस सेंटर में वाहन स्वामियों आयोजित धरना प्रदर्शन में लिया भाग

महिलाएं किसी तरह जंगल से भागकर सड़क तक पहुंचीं। घायल महिला ने बताया कि हाथी कुछ दूरी तक उनका पीछा करते हुए सड़क तक भी आ गया था। बाद में ग्रामीणों की मदद से सीमा देवी को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  28 साल से MBBS की पढ़ाई कर रहा छात्र, कोर्ट के आदेश पर आया रिजल्ट, फिर फेल

इस संबंध में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि शीतकाल के दौरान हाथियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे वे अधिक आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल जाने से बचने की अपील की और बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। डीएफओ के अनुसार, हाथी ने महिला को धक्का दिया था और फिलहाल महिला सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999