उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ 11 जनवरी से, उपवास और रैलियों के जरिए होगा विरोध

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और इसके अधिकारों में कटौती के विरोध में कांग्रेस ने उत्तराखंड में “मनरेगा बचाओ अभियान” की शुरुआत की है। यह अभियान 11 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा और जिले तथा महानगर के स्तर पर उपवास, चौपाल, धरना प्रदर्शन और रैलियों के जरिए जनता तक पहुंचाया जाएगा।

नैनिताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने स्वराज आश्रम हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 11 जनवरी को जिला और महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन से होगी। इसके बाद 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे….जिनमें ग्रामीण, मजदूर, किसान और महिलाएं मनरेगा से जुड़े अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  कैलाश मानसरोवर यात्रा 04 जुलाई से शुरू, श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 05 जुलाई को टीआरसी, टनकपुर से दल को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवानाकुमाऊं आयुक्त ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की


उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा….इसके बाद 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा आयोजित की जाएगी। अभियान का अगले चरण 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव और 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियों के रूप में होगा।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथियाँ घोषित

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास देश के करोड़ों मेहनतकश परिवारों के भविष्य पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभियान के माध्यम से जनता को इसके महत्व के प्रति जागरूक करेगी और मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली, बजट बढ़ाने तथा मजदूरों को समय पर रोजगार और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग करेगी।

यह भी पढ़ें -  खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर, इस हॉस्पिटल का कटा चालान…..


प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा और रंजीत डसीला भी उपस्थित रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999