सुखवंत प्रकरण में निलंबित एसओ कुंदन रौतेला की ACR लीक होने पर DGP ने बिठाई जांच, इस जिले से किया था बाहर

खबर शेयर करें -

देहरादून – काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण से जुड़े मामले में निलंबित आईटीआई थाना प्रभारी एसओ कुंदन सिंह रौतेला की गोपनीय वार्षिक आख्या (ACR) के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले की जांच अब एसटीएफ करेगी। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को जांच सौंपी है।

बताया जा रहा है कि एसओ कुंदन सिंह रौतेला की यह एसीआर उस समय की है, जब वह बागेश्वर जिले में तैनात थे। तत्कालीन पुलिस कप्तान अक्षय कोंडे ने उनकी कार्यशैली को लेकर प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उन्हें जिले से बाहर तैनात करने की संस्तुति की थी। यह गोपनीय रिपोर्ट हाल ही में किसान आत्महत्या मामले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि एसीआर अत्यंत गोपनीय दस्तावेज होती है, जिसे केवल अधिकृत अधिकारी ही सुरक्षित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से देख सकते हैं। किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा इसका एक्सेस संभव नहीं है। ऐसे में यह रिपोर्ट किस माध्यम से सार्वजनिक हुई, इसकी तकनीकी और साइबर जांच आवश्यक है।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी की गोपनीय आख्या का सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंच पर प्रसारित होना बेहद संवेदनशील और गंभीर विषय है। इस मामले में अनधिकृत डेटा एक्सेस की आशंका को देखते हुए तकनीकी रूप से सक्षम एजेंसी एसटीएफ को जांच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  प्राइवेट स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन-49 और स्कूलों को नोटिस,99 निजी स्कूल प्रशासन के निशाने पर

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में सभी तथ्यों, डिजिटल लॉग्स और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने जांच प्रारंभ कर दी है।

पूरा मामला –
गौरतलब है कि उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह 10 जनवरी को अपनी पत्नी और बेटे के साथ नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले किसान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से पूरे मामले की जांच चल रही है और संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999