हल्द्वानी : वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में बीजेपी युवा मोर्चा ने बनाई मानव श्रृंखला और चलाया हस्ताक्षर अभियान…

खबर शेयर करें -

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में एक मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.. जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली रहे..
इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली जी,ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही एक देश एक चुनाव के पक्ष में रही है.. अलग अलग चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा दबाव पड़ता है और जो पैसा देश की विकास पर ख़र्च होना चाहिए वो उसका एक बड़ा हिस्सा अलग अलग राज्यो में अलग अलग चुनावों में ख़र्च होता है, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में एक देश एक चुनाव के निम्मित अलग अलग कार्यक्रम कर रहा है जिसमें जनता द्वारा हमें बहुत अच्छा प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है…

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा की आज युवाओं का जो हुजूम उमड़ा है उससे ये प्रतीत होता है कि एक देश एक चुनाव आने वाले समय में जल्द इस देश में लागू भी होगा और यह कदम देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बहुत अहम होगा….

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : यहां दो नाबालिग बहनों के रेप का मामला आया सामने, पेशे से मोटर मैकेनिक दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल जी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की मांग है जिसे भारतीय जनता पार्टी धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है…
इस मौके पर भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष चंदन बिष्ट ,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट , भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ,महेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी , कार्तिक हरबोला,गौरव जोशी, उदित पंत , मोहित रौतेला, जोगेंद्र सिंह रौतेला, प्रदीप बिष्ट, नीरज बिष्ट, मधुकर श्रोतीय, प्रतिभा जोशी, कंचन उप्रेती,उदित चौधरी, प्रज्ञान भारद्वाज, सहित अन्य युवा उपस्थति रहे

यह भी पढ़ें -  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय सभागार में "समान नागरिक संहिता" (UCC) पर परिचर्चा आयोजित की
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999