टनकपुर में बड़ा सड़क हादसा, पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में नौ लोग घायल

खबर शेयर करें -


टनकपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा गत दिवस का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का वाहन पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान ओवरटेक करने के कारण वाहन बस से टकराकर सड़क में पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 18 श्रद्धालु सवार थे। जिसमें से नौ घायल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  कार सेवा प्रमुख की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

हादसे में नौ लोग घायल
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उत्तर प्रदेश के इटा के श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement