एसएसजे छात्र महासंघ चुनाव में ये बने अध्यक्ष, एबीवीपी में खुशी, मिले इतने वोट

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद में हार के बाद एबीवीपी के लिए राहत की खबर है। छात्र महासंघ चुनाव में एबीवीपी से जुड़े प्रत्याशी ने अधिक जीते।

आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ के विभिन्न पदों के लिए जंतु विज्ञान विभाग में चुनाव हुए। इसमें सभी प्रतिनिधियों ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एबीवीपी प्रत्याशी देवाशीष सिंह धानिक ने 22 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई के उमेद सिंह को 15 मतों से मात दी।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से दो लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

चुनाव अधिकारी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.इला साह ने महासंघ के चुनाव को लेकर कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विभिन्न पदों पर चुनाव हुए हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया।

देखें किस पड़ पर किसने जीत हासिल की और कितने वोट मिले।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999