कपाट खुलते ही यमुनोत्री धाम में भक्‍तों की भारी भीड़, घोड़े और पालकी वालों को जानकीचट्टी में रोका, हाईवे पर भी लगी वाहनों की कतार

खबर शेयर करें -

, देहरादून : यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में एक तरफ जहां प्रशासन डंडी कंडी और घोड़ा संचालकों को जानकीचट्टी में रेाक रहा है, वहीं, हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर नहीं हो पा रही है। शनिवार को जहां यात्रा के दूसरे दिन हाईवे पर जाम के कारण यात्री कई घंटे तक परेशान रहे थे, वहीं, आज भी सुबह से हाईवे पर यही हाल बना हुआ है।

हाईवे पर खरादी के पास आधी रात से वाहनों की कतार लगी है। इधर, डामटा से लेकर नौगांव, बड़कोट, दुबाटा, गंगनानी, पालीगाड़ आदि जगहों पर सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालुओं को रोका हुआ है। साथ ही यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर सुबह से घोड़े खच्चरों और डंडी पालकी को रोकने से यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ ही मजदूरों में भी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां भाई को बचाने के लिए दो बहनों ने नदी में लगा दी चलांग,लापता

Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

मजदूरों ने चारधाम यात्रा प्रशासन पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हालांकि पैदल श्रद्धालु जा रहें हैं। वहीं, मजदूरों व कुली एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने सरकार को राजस्व देकर यह व्यवस्था ली और अब मजदूरों को रोका ज रहा है।

Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

इधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। धीरे-धीरे उन्हें आगे भेजा जाएगा। दरअसल, जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग शुरू होता है। जैसे-जैसे इस पैदल मार्ग पर आगे बढ़ते जाते हैं तो यह संकरा होता जाता है।

यह भी पढ़ें -  लॉकअप से फरार कैदी पुलिस के शिकंजे में, दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था आरोपी
Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

यात्रा सीजन में पैदल मार्ग के किनारे-किनारे पर ग्रामीण फड़ व खोखे लगाकर दुकानें भी लगाते हैं। वहीं पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों, डंडी-कंडी का भी संचालन किया जाता है। इस साल यहां यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Yamunotri Dham Horses and palanquins stopped at Jankichatti Traffic Jam on highway Photos

भीड़ के कारण पैदल मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालु फंस रहे हैं। श्रद्धालुओं के फंसने से पैदल मार्ग पर दबाव पड़ने की संभावना है। वहीं पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का भी हर पल खतरा रहता है। जिसे देखते हुए मजदूरों के रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  विश्व अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में हल्द्वानी के युवा कवि गर्वित तिवारी को बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा सम्मानित, इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं हाॅवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999