उत्तराखंड में अवैध खनन माफिया बेखौफ, सीज वाहन को जबरन छुड़ाकर हुए फरार

खबर शेयर करें -
udham singh nagar uttarakhand

उधमसिंह नगर के सितारगंज तहसील क्षेत्र के शक्तिफार्म स्थित निर्मलनगर में मिट्टी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सीधे राजस्व विभाग को चुनौती देने लगे हैं। अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माफियाओं ने राजस्व टीम से सीज की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बलपूर्वक छीन लिया और सड़क पर मिट्टी गिराकर मौके से फरार हो गए।

शक्तिफार्म निर्मलनगर में अवैध खनन माफिया बेखौफ

घटना 31 दिसंबर की सुबह की बताई जा रही है। तहसीलदार हिमांशु जोशी को निर्मलनगर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उन्होंने पटवारी त्रिलोचन सुयाल और पटवारी पंकज चंद को टीम के साथ मौके पर भेजा। सुबह करीब 8:30 बजे टीम को एक बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली, जिसमें अवैध रूप से मिट्टी भरी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -वन विकास निगम के अंतर्गत स्केलर के रिक्त पदों को लेकर आया बड़ा अपडेट

राजस्व कार्रवाई को दी खुली चुनौती

राजस्व टीम ने जब चालक से मिट्टी परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने नियमानुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और तहसील परिसर ले जाने लगी। आरोप है कि रास्ते में करीब 10 से 15 लोग अचानक मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम से जबरन मिट्टी से भरा वाहन छीन लिया।

यह भी पढ़ें -  *नए शैक्षिक सत्र को लेकर प्रशासन सख्त: प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी, छात्रों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर*

मिट्टी माफिया ने सीज वाहन जबरन छुड़ाया

माफियाओं ने ट्रैक्टर से मिट्टी सड़क पर पलट दी और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना की वीडियो ग्राफी राजस्व टीम द्वारा की गई है, जिसे साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने इस मामले में कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर: तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म

25 दिसंबर को भी की थी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

गौरतलब है कि इससे पहले भी 25 दिसंबर को निर्मलनगर क्षेत्र में राजस्व टीम ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया था। बावजूद इसके क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कई महीनों से निर्मलनगर और आसपास बहने वाली सुखी नदी के किनारे मिट्टी माफियाओं ने बेखौफ होकर अवैध खनन का गोरखधंधा फैला रखा है। हालात यह हैं कि अब माफिया खुलेआम सरकारी टीमों पर हमला कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999