उत्तराखंड- यहां तमंचे के दम पर बदमाशों ने पत्रकार का किया अपहरण

खबर शेयर करें -

पत्रकार ने कहा – पत्नी कराना चाहती है उसकी हत्या
तीन नामजद सहित चार के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
बाजपुर न्यूज़- सीमावर्ती क्षेत्र मसवासी से देर रात एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। बदमाश पत्रकार को अपनी कार में डालकर ले गए। हमलावरों ने पत्रकार को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन केलाखेडा पुलिस ने पीछा किया तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पत्रकार को पुलिस ने उपचार के लिए बाजपुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रात में ही उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की ओर से मसवासी पुलिस चौकी में मामले की तहरीर दे दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शहर भविष्य में पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम मुख्य मार्ग पर दोनों ओर सदाबहार बेलादार फूल लगाये जायेंगे। आयुक्त दीपक रावत

मसवासी रामपुर उप्र मे कार्यरत हाल निवासी मोहल्ला-सुभाषनगर बाजपुर के वरुण जैन पुत्र अशोक जैन एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार हैं। मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे वह अपनी कार से बाजपुर जा रहे थे। शिकारपुर के नजदीक घोघा नदी का पुल पार कर बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। बदमाशों ने कार की चाबी निकाल ली और तमंचे के बल पर जबरन घसीट कर अपनी कार में डालकर अपहरण कर ले गए।

यह भी पढ़ें -  किच्छा बवाल पर सियासी घमासान, अरविंद पांडे ने की घटना की निंदा

अन्य दो बदमाश वरुण जैन की कार और जेब से आठ हजार रुपए की नगदी लूट ले गए। कार में बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की। जिससे उनकी नाक, आंख, गर्दन और चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। हत्या करने के इरादे से हमलावर कार फोरलेन की ओर ले गए।

रास्ते में केलाखेडा पुलिस की गाड़ी देखकर वरुण जैन ने शोर मचा दिया। पुलिस ने कार का पीछा किया। बताते हैं कि केलाखेड़ा में सरकड़ी गांव के नजदीक हमलावरों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया जबकि एक मौके से भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी नैनीताल ने बनभूलपुरा में गठित हत्याकांड का किया खुलासा,मृतक तरुण की हत्या में संलिप्त पति–पत्नी गिरफ्तार ,देखे video

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड- कार में कर रहे थे अश्लील हरकत, पुलिस ने 2 महिला 3 पुरुष को किया गिरफ्तार

पत्रकार वरुण जैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में घटना में अपनी पत्नी का हाथ होना बताया है। तहरीर में लिखा है कि पत्नी उनकी हत्या कराना चाहती है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाना चाहती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999