कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

खबर शेयर करें -

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट. समूह ग की वर्दीधारी पदों की भर्ती में पहले से लागू है 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव आए और सभी मंत्रियों ने उन प्रस्तावों को पास किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं. बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा व फैसले लिए गए.

सभी मंत्रियों की भी सामूहिक रूप से पवित्र मन से यही सोच है कि जनता के बीच जाकर कैबिनेट बैठक की जाए. इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना भी मां गंगा से की है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: 97 पेटी शराब चुनाव से पहले पकड़ी, 24 तस्कर गिरफ्तार, आचार संहिता का सख्ती से पालन

कैबिनेट बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को ब्रीफ किया. उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव आए थे, जिन्हें मंजूरी दी गई है.

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में प्राच्य शोध संस्थान संस्थान की स्थापना की जाएगी. इसमें भारतीय योग, ध्यान और भारतीय ज्योतिष जैसे अध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी. यह सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा. समिति बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है. केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को दी गई विकास योजनाओं के लिए अलग से प्रस्ताव आया और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.

कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

देश-प्रदेश के विकास में योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार. सीएम ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश और प्रदेश में हुए प्रमुख कार्यों को गिनाया. कहा, मोदी के नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा, हर वर्ग के लिए काम
अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट. समूह ग की वर्दीधारी पदों की भर्ती में पहले से लागू है 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण. अब लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और आवश्यक ऊंचाई में भी दी जाएगी छूट
बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी
हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल को मिलेगी 10 एकड़ जमीन
मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान सोसायटी मोड में चलेगा
हरिद्वार के भगवानपुर में सरकारी आवासीय योजना में सड़क के मानक को भी घटाया

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू में जानवर को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल को तोड़ते हुए झाड़ियां में घुसी कार, एमबीपीजी के प्रोफेसर समेत तीन बाल-बाल बचे… देखें वीडियो,

पर्यटन विभाग आयुर्वेद विभाग में योगलग समेत विभिन्न सांस्कृतिक रूप से डेवलेपमेंट
सिंचाई विभाग उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्र अधिनियम 2026 लागू
विधानसभा सत्र के लिए स्थान और समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया गया अधिकृत
फायर सर्विस के केंद्र के मानकों से प्रदेश ने किए बदलाव
समूह ग के भर्तियों में अग्निविरो की 10 प्रतिशत रिजर्वेशन
मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता योजना के उत्तराखंड के वीर बालक को दिया जाएगा पुरस्कार

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पहाड़ के रवि की My 11 में खुल गई किस्मत, जीते 3 करोड़, और थार, बुलेट और मोबाइल भी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की. बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट द्वारा मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और गंगा आरती कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां गंगा से देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना भी की.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999