Char Dham Yatra की तैयारियां हुई तेज!, जिलों के लिए बजट जारी

खबर शेयर करें -

 

10-disaster-shelters-on-chardham-yatra-route CHAR-DHAM-YATRA

Char Dham Yatra 2026 चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तेजी से कदम बढ़ा दिए है।पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने जानकारी दी कि यात्रा से जुड़े सभी डीएम के साथ बैठकें पूरी कर ली गई हैं। साथ ही जिलों की ओर से मांगी गई बजट के अनुसार राशी भी दे दी गई है।

Char Dham Yatra के लिए जिलों के बजट जारी

मुख्य धामों वाले जिलें जैसे चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों को तीन-तीन करोड़ रुपए दिए गए हैं। तो वहीं हरिद्वार, देहरादून और टिहरी को एक-एक करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जिससे आखिरी समय में फिजिकल रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो और उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकें।

यह भी पढ़ें -  समाजसेवी गोपाल भट्ट तिलकधारी को हुए पितृ शोक पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शोक संवेदना व्यक्त की

ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान Char Dham Yatra Registration

पर्यटन सचिव ने आगे बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए जल्द ही शासन स्तर की मीटिंग की जाएगी। बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और भी ज्यादा आसान और सुगम बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार का ये कदम यात्रा को और भी ज्यादा सुरक्षित, व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999