उत्तराखंड- ( बड़ी खबर) यहाँ हुआ बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी पिकअप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

सल्ट (अल्मोड़ा)– अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक पिकअप वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप खाई में पलटी हुई मिली और कुछ यात्री वाहन के नीचे फंसे हुए थे।

बस को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे उस स्थान पर हुआ, जहां सड़क की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही एक बस को पास देने की कोशिश में पिकअप चालक साकम सिंह (35), निवासी सराईखेत, नियंत्रण खो बैठा। सड़क संकरी होने और किनारे के धंसने के कारण वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  नशे पर प्रहार: रात के अंधेरे में चरस तस्करी कर रहा था शातिर, पुलिस ने दबोचा

घायलों ने बताया कि यदि बस से सीधी टक्कर होती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

ग्रामीणों ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान
हादसे के बाद चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खड़ी ढलान में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों से प्राथमिक उपचार के लिए देवायल, सल्ट अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी विकासखंड के कनिष्ठ उप प्रमुख ने कई विधानसभा के प्रधानों के हस्ताक्षर के ज्ञापन को लाल कुआं विधायक को सौपा, कही ये बात

घायलों में साकम सिंह (35, चालक, सराईखेत), राजेंद्र सिंह (36, केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर), सुभाष (19, नेपाल), चंद्रसेन सैनी (41, बिजनौर, उत्तर प्रदेश) और विजेंद्र सिंह (36, बिजनौर, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

सड़क की बदहाली पर उठे सवाल
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि डोटियाल के पास सड़क लंबे समय से बदहाल है। संकरी सड़क और गहरे गड्ढों के कारण यहां पहले भी कई वाहन अनियंत्रित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -  मलबे से पांच और के शव बरामद, लापता दो की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999