उत्तराखंड में यहां पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही एक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने किया अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध हथियार फैक्ट्री उधम सिंह नगर जिले के आर्य नगर गांव में चल रही थी। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक अवैध हथियार फैक्ट्री जंगल में चल रही है सूचना सही पाए जाने के बाद गदरपुर पुलिस ने तीन टीमें बनाई और आर्य नगर गांव के जंगलों में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने ली गड्ढा मुक्त सड़कों के कार्यों की समीक्षा, बोले लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई

केला खेड़ा थाने का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा है जबकि दो लोग फरार चल रहे हैं। वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मेहर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी केला खेड़ा थाना का रहने वाला है। इसके साथ ही मौके से अवैध रूप से भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  रोपवे की सुविधा से जल्द जुड़ेगा केदारनाथ धाम, सात घंटे की दूरी 28 मिनट में होगी पूरी

तीन लोग मिलकर बनाते थे अवैध हथियार
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसका पुत्र महेंद्र और उसका एक रिश्तेदार दर्शन सिंह तीन लोग मिलकर अवैध हथियार फैक्ट्री चलाते थे। इनको बेचने का काम रामपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, बाजपुर और कलाठूंगी में किया जाता था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  CM के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक!, मंच से बांधे धामी की तारीफों के पुल

गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी 14 मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास से कल 11 असले कारतूस और उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही चार 315 बोर के तमंचे वा 12 बोर एक देसी रिवाल्वर 32 बोर और दो देसी बंदूक 12 बोर 8 जिंदा कारतूस 315 बोर चार कारतूस 12 बोर के जिंदा बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999