CM के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक!, मंच से बांधे धामी की तारीफों के पुल

खबर शेयर करें -

 

ongress-mla-lakhpat-butola-praises-dhami-government

विपक्ष के विधायक भी अब सीएम धामी के मुरीद हो गए है। मंच से कांग्रेस विधायक ने धामी की खुलकर तारीफ कर डाली। जिसके बाद से विधायक का भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। ये कोई और नहीं बल्कि बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला है। चमोली में हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में लखपत बुटोला ने मंच से मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांध दिए।

CM के मुरीद हुए कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला

दरअसल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर ये आरोप लगाया जाता है कि विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव होता है। लेकिन उनकी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: धार्मिक उन्माद और पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उलमा-ए-अहल-ए-सुन्नत ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मंच से बांधे धामी की तारीफों के पुल

कांग्रेस विधायक का ये बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच लगातार सियासी बयानबाजी चल रही है। ऐसे में सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री की तारीफ को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री की सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों से लोग गोपेश्वर के पुलिस मैदान पहुंचने लगे थे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान भी पूरा मैदान श्रोताओं से भरा नजर आया।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष के विधायकों ने सदन में किया हंगामा

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस विधायक के बयान और सभा में उमड़ी भीड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि विकास के मुद्दे पर विपक्ष के विधायक की ये टिप्पणी आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी रह सकती है

यह भी पढ़ें -  परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी मार ली गोली

मुख्यमंत्री का चमोली में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम

बताते चलें कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के लिए 155.36 करोड़ रुपए की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 113.99 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का शिलान्यास और 41.37 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन और खेल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं इन योजनाओं में शामिल हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999