पूर्व IAS के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी अफसर बनकर करता था ठगी

खबर शेयर करें -

 

ias-officers-son-arrested-fraud-case

राजधानी देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड में सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर रह चुके पूर्व मुख्य सचिव पूर्व आईएएस रामस्वामी के बेटे यशवर्धन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। 

यात्रागाइड

पूर्व IAS के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल पुलिस के मुताबिक पूर्व आईएएस रामस्वामी के बेटे यशवर्धन ने दिल्ली की एक युवती को अपने प्रभाव और ऊंचे संपर्कों का झांसा दिया। जिसके बाद उससे करीब 4.5 लाख रुपए की ठगी की गई थी। यहीं नहीं इसके बाद भी वो युवती से और पैसों की मांग कर रहा था। इसी मामले में पुलिस को शिकायत मिली। जिसके बाद जांच शुरू की गई और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम के आस-पास के जंगलों में लगी आग

फर्जी अफसर बनकर करता था ठगी

जांच में सामने आया कि यशवर्धन खुद को कभी गृह मंत्रालय का अधिकारी, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी तो कभी सेना का बड़ा अफसर बताता था। जिसके बाद लोगों से ठगी करता था। यशवर्धन पर होटलों में ठहरकर बिल ना चुकाने का भी आरोप लगा है। साथ ही उसपर होटल के कर्मचारियों और गार्डों के साथ भी ठगी करने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें -  CM की घोषणाओं के सम्बन्ध में हर एक विभाग की होगी समीक्षा, CS ने दिए बैठक में तैयारी के साथ आने के निर्देश

ये सामान हुए बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से सेना की वर्दी, कैप, बैज और वॉकी-टॉकी बरामद किया है। शुरुआती जांच के अनुसार इन सब का इस्तेमाल वो खुद को उच्च अधिकारी दिखने के लिए करता था और लोगों पर रौब जमाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • फर्जी आई कार्ड-05
  • फर्जी विजिटिंग कार्ड -08
  • पुलिस/ आर्मी के लोगो-25
  • आर्मी /पैरामिलिट्री की वर्दी- 03 जोड़ी
  • फर्जी रिबन-03
  • वायरलेस सेट-01
  • लैपटॉप – 01
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999