उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम में होगा बदलाव, झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

खबर शेयर करें -


देहरादून। उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और मैदानी इलाकों में दो-तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही देश के साथ उत्तराखंड में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच समय-समय पर मौसम भी अपने तेवर दिखा रहा है। बीते कुछ दिनों की बात करें तो अचानक मौसम में आए बदलाव से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अप्रैल से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ आने से देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ झोकेदार हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें -  युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत एसडीआरएफ ने बमश्किल शव निकाला,dekhe video

जबकि, 19 अप्रैल यानी मतदान के दिन 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली झोंंकेदार हवाओं से पर्वतीय इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड का अहसास होगा। जबकि, मैदानी इलाकों में भले ही तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहे, लेकिन मौसम सुहाना रहेगा।
उत्तराखंड में 20 अप्रैल से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 21 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शहर के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई मारपीट के बाद निवर्तमान मेयर रामपाल हायर सेंटर रेफर तो कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999