उत्तराखंड में बुजुर्ग महिला से लूट, नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे दो आरोपी, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

dehradun-raipur-robbery-case-solved-two-accused-arrested

रायपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को देहरादून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। 

देहरादून में बुजुर्ग महिला से लूट

दरअसल 19 जलाई को गढवाली कालोनी की गीता काला ने थाना रायपुर पर एक लिखित शिकायत दर्ज की। जिसमें उन्होंने बताया कि करीब दो से ढ़ाई के बीच उनकी माता भुवनेश्वरी देवी अपने घर में अकेली थी। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के थानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे दो आरोपी

दोनों ने अपने आप को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए जबरन उनके घर के अन्दर घुसकर उनकी माता के साथ मारपीट की। साथ ही कुण्डल, अंगूठी, तीन हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली

मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल और उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। जिसमें पुलिस टीम को घटना में शामिल दोनों संदिग्धों की फुटेज मिली।

यह भी पढ़ें -  दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक निलंबित…… …….. निदेशालय डेरी विकास से अटैच………..मचा हड़कम्प…………

आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी के बाद आज 20 जुलाई को दोनों आरोपी सागर सिंह और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घटना में लूटे गए कान के सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दोनों प्लम्बर का काम करते हैं और नशे के आदी हैं।

यह भी पढ़ें -  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 27 की मौत, 20 घायल; इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल और तीन हजार बरामद

सागर पीडित बुजुर्ग महिला के मौहल्ले में ही रहता है। उसे जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला अपने घर पर अकेली रहती हैं। ऐसे में अपने नशे और बाकी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसने अपने साथी अंकित के साथ मिलकर घर में लूट की योजना बनाई। चोरी की घटना के बाद दोनों लूट के माल को बेचने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999