IND W vs SA W Test: उत्तराखंड की Sneh Rana ने किया कमाल, मैच में 10 विकेट चटकाकर स्थापित किया नया कीर्तिमान

खबर शेयर करें -


भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका की टीम(IND W vs SA W Test) के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है। ऐसे में इस मैच में उत्तराखंड की स्नेह राणा (Sneh Rana) का बेहतरीन प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। बीते दिन स्नेह ने एक पारी में आठ विकेट चटकाकर अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था।


तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने दो और विकेट लेकर नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बाद स्नेह दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है जिसके नाम ये रिकॉर्ड है।स्नेह ने 10 विकेट चटकाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  बसों का अभाव : भर्ती में नहीं पहुंच पा रहे युवाओं ने बसों में की तोड़फोड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

IND W vs SA W Test में Sneh Rana ने 10 विकेट किए अपने नाम
बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच टेस्ट मैच चल रहा था। जिसका समापन सोमवार को हुआ। ऐसे में उत्तराखंड की स्नेह का इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने पहली पारी में अफ्रीका टीम के आठ खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद दूसरी पारी में भी स्नेह ने दो विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें -  गौशाला में घुस कर 25 बकरियों को गुलदार ने बनाया निवाला

देहरादून की रहने वाली हैं स्नेह राणा
ऐसे में इस मैच में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम कर टीम को जीत दिलाई। बता दें कि स्नेह राणा देहरादून की रहने वाली है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। जिसमें उन्होंने ना सिर्फ चार विकेट चटकाए थे बल्कि 50* रनों की पारी भी खेली। ऐसा करने वाली वो भारत की पहली बॉलर है। इसके अलावा स्नेह ने अपने पहले वनडे मैच में पहली गेंद पर विकेट भी लिया था।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: सरकार की अनदेखी ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया पटरी से बाहर

डब्ल्यूपीएल में गुजरात की उपकप्तान है स्नेह
खबरों की माने तो स्नेह जब नौ साल की थी तब से ही वो देहरादून के लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में क्रिकेट की प्रेक्टिस करती थी। उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। तो वही साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।बता दें कि डब्ल्यूपीएल में स्नेह गुजरात टीम की उप कप्तान हैं। कई मैचों में वो टीम की कमान भी संभाल चुकी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999