लाल कुआं नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी, भाजपा की हालत खराब

खबर शेयर करें -

लालकुआं। फौजी सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष, 203 वोटों से जीत हासिल भाजपा की हुई करारी हार, कांग्रेस प्रत्याशी को करना पड़ा दूसरे नंबर पर संतोष,

लालकुआं। नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी फौजी सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर अस्मिता मिश्रा को को 203 वोटों के अंतर से हराकर यह जीत हासिल की। सुरेंद्र सिंह की जीत जनता के बीच उनके मजबूत जनसंपर्क और सरल छवि का प्रमाण मानी जा रही है। चुनाव के दौरान उन्होंने विकास और पारदर्शिता को अपना मुख्य मुद्दा बनाया। इस जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  भगवान तुंगनाथ की डोली का रास्ता रोकने मामले में कार्रवाई, उप वन क्षेत्राधिकारी को किया गया संबद्ध

सुरेंद्र सिंह को कुल 1702 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1500 वोट, भाजपा प्रत्याशी को 1111 वोट और माजिद अली को 229 वोट प्राप्त हुए। सुरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 203 वोटों से हराया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999