
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के मुद्दे को लेकर सीजेपी पार्टी और विपक्ष दोनों ही सरकार पर हमलावर है। इसी बीच सोमवार को नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। ऐसे में आज यानी 13 अक्टूबर 2026 को राहुल गांधी ने शाम चार बजे विपक्ष के नेताओं को चाय पर बुलाया है। खबरों की माने तो आज इंडिया गठबंधन कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।
राहुल और विपक्ष के सांसदों की चाय पर चर्चा के बाद
आज राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया। यहीं से आगे की रणनीति तय की जाएगी। जिसके बाद सभी नेता शाम को सुनहरी बाग रोड नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इसमें राहुल गांधी, बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और अन्य कई विपक्षी नेता शामिल हो सकते है। इसके अलावा बीते दिन जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर हटा दिया गया था। इसको लेकर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं- राहुल गांधी
मालूम हो कि सोमवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को माफ करने की बात कही। हालांकि सीईसी के इस्तीफे की उन्होंने मांग की थी। राहुल ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार के उनको मैसेज आते हैं।
नेता विपक्ष ने कहा कि “आप (ज्ञानेश कुमार) गवाह बन जाओ. आपने अपराध किया है. आप मुख्य अपराधी नहीं हैं. आपने गलती की है. बहुत आसान है. इस्तीफा दीजिए और रास्ते से हट जाइए. कोई परेशानी नहीं है. हम आपको माफ करने के बारे में भी सोच सकते हैं क्योंकि वो इस देश की सेवा होगी।”


