हरिद्वार DM मयूर दीक्षित पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, अधिकारियों को दिया ईंधन बचत का संदेश

खबर शेयर करें -

 

Energy Saving

हरिद्वार में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत की अपील का असर अब सरकारी दफ्तरों में भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सरकारी वाहन छोड़ पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को पैदल कार्यालय आता देख कई अधिकारी और कर्मचारी भी दोपहिया वाहन छोड़ पैदल और अन्य साधनों से दफ्तर पहुंचने लगे।

हरिद्वार में DM मयूर दीक्षित पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट

डीएम मयूर दीक्षित की इस पहल ने प्रशासनिक महकमे में एक अलग संदेश दिया। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा भी पैदल बैठक में शामिल होने पहुंचे। सरकारी अधिकारियों की यह पहल अब जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-सब्जियों के दाम में 50% की गिरावट यहां 100 रुपये में मिल रही है झोला भर कर सब्जियां

अधिकारियों से की सरकारी वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील

दरअसल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार प्रशासन ने भी सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाया है। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों से सरकारी वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -  गौला एवं नंदौर खनन में आ रही विसंगतियों को दूर करने को लेकर खनन सचिव और खनन निदेशक से हुई महत्वपूर्ण वार्ता… यह निकला निष्कर्ष…

आगे भी पैदल ही दफ्तर पहुंचेंगे DM

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि वह खुद भी आगे नियमित रूप से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, ताकि दूसरे लोग भी इससे प्रेरणा लें और ईंधन बचत की दिशा में आगे आएं। डीएम ने आमजन से भी पेट्रोल-डीजल की बचत और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को अपनाने की अपील की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999