कजाकिस्तान में दिखेगा दम, भारत की बेटियाँ बढ़ाएँगी देश का मान

खबर शेयर करें -

चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी, श्री नानकमत्ता की हरमंनदीप कौर एवं कर्णिका कांडपाल का भारतीय जू-जित्सु टीम में चयन

चौहान सेल्फ डिफेंस एकेडमी, श्री नानकमत्ता के लिए यह अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है। अकादमी की होनहार खिलाड़ी हरमंनदीप कौर एवं कर्णिका कांडपाल का चयन भारतीय जू-जित्सु टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 12 से 15 जुलाई 2026 तक ALMATY ARENA, कजाकिस्तान में आयोजित थर्ड जू-जित्सु एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह भी पढ़ें -  दीवान बिष्ट लालकुआं से प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बने नंदन राणा महामंत्री

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं। साथ ही भारतीय टीम के कोच किशन सिंह चौहान को टीम का कोच नियुक्त होने पर बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण, समर्पण और अथक मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अजय मौर्या जी, राज्य मंत्री श्री रणजीत सिंह नामधारी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश सिंह जोशी जी, श्री भवानी भंडारी जी, श्री भास्कर संभल जी, श्री रणदीप पोखरिया जी, श्री मनोज कांडपाल जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों एवं कोच को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भारत के लिए पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने की कामना की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - सरकारी रास्ते को ही भूमाफियाओं ने नौ लोगों को बेच दी,15 बरसों के बाद मुकदमा दर्ज

अकादमी प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी जी ने हरमंनदीप कौर, कर्णिका कांडपाल एवं कोच किशन सिंह चौहान को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए एशियन चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता की कामना की।

“भारत की बेटियाँ, भारत का अभिमान — कजाकिस्तान में गूंजेगा हिंदुस्तान!”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999