आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश बेतालघाट बाजार के रेस्टोरेंट किराना फल सब्जी एवं मिठाई की एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -
कैंचीधाम&बेतालघाट 

आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश व एक शिकायत के आधार पर बेतालघाट बाजार के रेस्टोरेंट,किराना फल सब्जी एवं मिठाई की एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही एक विक्रेता से गुणवत्ता जांच हेतु संदेह के आधार पर गाय के घी का 01 खाद्य नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा हैं और एफ एस एस एक्ट 2006 के प्रावधानों के अनुपालन न करने पर 03 प्रतिष्ठानों को ऑनलाइन नोटिस भेजे गए जिनका 15 दिन में अनुपालन न होने पर कोर्ट चालान की कार्यवाही की जाएगी जिसके तहत धारा 55 में 2 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। वही एक प्रतिष्ठान में प्रयोग तिथि के बाद रखे पाए जाने पर मौके पर नष्ट कराया व भविष्य में इस तरह के उत्पाद न रखने की चेतावनी जारी की। मिठाई के एक प्रतिष्ठान पर फ़ूड लाइसेंस न दिखा पाने पर एक सप्ताह का समय दिया गया ,अनुपालन न पाए जाने पर कोर्ट चालान की कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों दशहरा और दीपावली को लेकर विभाग अभी से विशेष सतर्कता बरत रहा है निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने,बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने,कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय एवं भंडारण न करने ,अपने स्टोर का नियमित रूप से साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव करने के विशेष निर्देश दिए।
वही कैंचीधाम में तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम जिसमे,खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला पर्यटन अधिकारी, आपूर्ति अधिकारी विद्युत विभाग एवं अन्य ने एक होम स्टे में शिकायत के आधार पर कार्यवाही की और पाई गई कमियों को नियमानुसार दूर करने के निर्देश दिए।

विभाग द्वारा किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। साथ ही अनुरोध किया कि जहाँ कहीं मिलावट की संभावना हो विभाग को सूचित करें जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों में-
1.सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखा जाए।
2.खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो,
3.सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए।
4.प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।
5.बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें।
6.दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए।
7.खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
8.खाना बनाते समय फ़ूड हैंडलर अनिवार्य रूप से स्वच्छ एप्रिन पहने और उसे नियमित रूप से साफ सुथरा रखें।
खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की अनियमितता /शिकायत या नमूना फेल होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार एफ एस एस एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त कार्यवाही में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ,राजस्व प्रशासन से तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी एवं अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999