मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान

खबर शेयर करें -

08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची के पुनः सत्यापन एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने को लेकर जनपद नैनीताल में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गई।
अभियान के तहत 08 से 10 अक्टूबर 2026 तक जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप के दौरान बीएलओ, संबंधित बीएजी सदस्य एवं बीएलए-2 द्वारा वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की मतदाता सूची से मिलान करते हुए छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और लालकुआं में हुआ होलिका दहन , रंगों की होली शनिवार को

इसके उपरांत 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा बीएलए-2 के सहयोग से घर-घर जाकर चिन्हित मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले ऐसे मतदाता, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनका फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही पहली बार मतदान करने वाले एवं युवा मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून- प्रदेश में LPG सप्लाई पर सरकार सख्त: किल्लत से इनकार, कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल में 6 लाख 97 से अधिक मतदाता
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 03 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जनपद नैनीताल में कुल 6,97,547 मतदाता दर्ज हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाया जा सके। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999