किच्छा में कांग्रेस की धमाकेदार जीतः राजेश प्रताप सिंह बने नगरपालिका अध्यक्ष, भाजपा के संदीप अरोड़ा 6147 वोट से हारे

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। चक्रवार मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा को 6147 वोट से हरा दिया। राजेश को कुल 19091 वोट मिले जबकि संदीप को 12,944 वोट पर संतोष करना पड़ा।

बुधवार को मंडी समिति में हुई मतगणना में चार चक्रों में गिनती हुई। पहले चक्र से ही राजेश ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। पहले चक्र में राजेश को 6986 वोट मिले तो संदीप को 5284 वोट मिले यानी पहले ही चक्र में 1702 वोट की लीड। दूसरे चक्र में भी राजेश को 5955 वोट मिले जबकि संदीप को 4870 वोट मिले।

यह भी पढ़ें -  धन सिंह रावत का बड़ा फैसला: उच्च शिक्षा विभाग में खत्म होगी अटैचमेंट व्यवस्था

इस चक्र में 1085 वोट की बढ़त और बढ़ गई। तीसरे चक्र में राजेश को 4088 और संदीप को 1962 वोट मिले। इस चक्र में सबसे बड़ी 2126 वोट की लीड रही। चौथे और अंतिम चक्र में राजेश को 2062 और संदीप को 828 वोट मिले। चारों चक्र मिलाकर कांग्रेस ने 6147 वोट की निर्णायक जीत दर्ज की। निर्दलीय अब्दुल रशीद को 865 और नरेंद्र सिंह को 241 वोट ही मिल सके।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद!

नोटा में 146 लोगों ने वोट डाला, जबकि 4092 वोट अवैध घोषित हुए। चुनाव में कुल 37380 वोट पड़े। जीत के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ गुट में जहां जश्न का माहौल रहा। वहीं हार के बाद भाजपा खेमे में सन्नाटा पसर गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999