वोटर लिस्ट में छूटे नाम अब जुड़ेंगे, 12 अक्टूबर से घर-घर दस्तक देंगे BLO

खबर शेयर करें -

campaign will be conducted to include names in voter list

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉफ्रेंस कर इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर लगेगा कैंप

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर को सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप कर प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। दिनांक 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर जिनकी सूची तैयार की गई है उन्हें फार्म 6 भवाएंगे।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत,रेस्क्यू जारी

प्री-SIR से पहले की सूची से करेंगे मिलान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे।

यह भी पढ़ें -  आंधी ने कुमाऊं में मचाया कहर, एक की मौत, पेड़ गिरने से कई सड़कें बाधित, घंटों फंसे रहे लोग

वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विधिवत फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे।

राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ शेयर करेंगे BLO लिस्ट

घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करते समय, BLO यह भी पक्का करेंगे कि उन लोगों के लिए ‘फॉर्म 6’ भरा जाए जो 1 अक्टूबर, 2026 तक 18 साल के हो जाएंगे और वोट देने के लिए योग्य हो जाएंगे। BLO यह लिस्ट मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ शेयर करेंगे। इस प्रक्रिया के आखिरी चरण में, ERO बूथ-वार लिस्ट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी शेयर करेंगे, जिससे उन्हें लिस्ट में छूटे हुए वोटरों के नाम शामिल करवाने का एक और मौका मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मौसम विभाग ने जारी किया 3 जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट, ठंड के लिए रहें तैयार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999