सचिवालय के कर्मचारी पर आया देवता,मामले की जांच जारी,देखे video

खबर शेयर करें -

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिवालय पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारी पर देवता नाच गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम धामी पर जल्द ही कोई संकट आने वाला है. इस दौरान सचिवालय में अफरा-तफरी मच गई.

video link- https://youtube.com/shorts/TsNYdBG1DP0?si=7JzehoOseO9snI0E

यह भी पढ़ें -  IMD के अलर्ट के बाद अलर्ट मोड पर सरकार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा कर CM ने दिए बड़े आदेश


घटना सोमवार की है. मुख्यमंत्री धामी के सचिवालय में पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारी पर देवता नाच गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम धामी पर संकट आने वाला है. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारी को पकड़ लिया. कर्मचारी सचिवालय में ड्राइवर बताया जा रहा है. इस घटना के बाद से सीएम धामी की सुरक्षा में चूक मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें -  नाबालिग के साथ कई दिनों तक गन्ने के खेतों में छिपा रहा आरोपी,पुलिस ने किशोरी को किया सकुशल बरामद


बताया ये भी जा रहा है कि कर्मचारी जूते निकालकर वहां आया था. घटना को प्री प्लान्ड भी बताया जा रहा है. घटना के बाद से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल है. सुरक्षाकर्मियों की ओर से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. देखा जा रहा है कि व्यक्ति किस-किस से मिलकर सचिवालय में आया था.

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999