सरकारी कर्मियों के लिए जरुरी खबर, 5 हजार रुपए से अधिक का सामान खरीदना होगा मुश्किल

Ad
खबर शेयर करें -
सरकारी कर्मियों के लिए जरुरी खबर, अब बिना सूचना नहीं खरीद सकेंगे 5000 रुपये से ज्यादा की संपत्ति

उत्तराखंड के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण नियमों को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब कोई भी राज्य कर्मचारी 5 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति या सामान बिना पूर्व सूचना के नहीं खरीद सकेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: जितिन का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन

5 हजार रुपए से अधिक का सामान या संपत्ति खरीदना होगा मुश्किल

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए हैं कि राज्य कर्मचारी अगर 5000 रुपये से अधिक की कोई वस्तु, संपत्ति या कीमती सामान खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें इसकी पूर्व सूचना संबंधित विभाग को देनी होगी। यह आदेश उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत जारी किया गया है। नियमावली का पालन कराने के लिए सचिव, विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  चैंपियन और उमेश कुमार की जंग की पूरी कहानी, सोशल मीडया से कैसे फायरिंग तक पहुंचा मामला

CS ने जारी किए आदेश

मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में सचिवों, विभागाध्यक्षों और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इस नियम का सख्ती से पालन कराएं। आदेश में कहा गया है कि नियमों के बावजूद कई कर्मचारी जानकारी दिए बिना संपत्ति खरीद रहे हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। प्रशासन की ओर से इसे गंभीरता से लागू किया जायेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999