जवान सुनील रावत की गुवाहाटी में मौत, छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे

खबर शेयर करें -

गुवाहाटी से एक बुरी खबर सामने आ रही है। नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले असम राइफल्स के जवान सुनील रावत ( Sunil Rawat Ramnagar) एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी के पास ट्रेन से उतरते वो नीचे गिर गए। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को रामनगर पहुंचने की उम्मीद है।उनकी पत्नी नीलम रावत निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। इसके अलावा सुनील रावत की 12 वर्षीय बेटी सोनल रावत, 9 वर्षीय बेटी आंचल रावत और 6 वर्षीय बेटा आरुष रावत हैं।


सुनील रावत ( Sunil Rawat Assam Rifles) (40) का घर रामनगर के भगुवाबंगर है। वो साल 2004 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले 22 मई को वह छुट्टी पर घर आए थे और घर में वक्त बिताने के बाद ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे। सुनील रावत ( Sunil Rawat Ramnagar) 8 जुलाई को गुवाहाटी के मरियानी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिर गए। उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान 11 जुलाई की शाम उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेट एवं जनरल मेडिसन विभाग के एचओडी डॉ. अरुण जोशी को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का प्राचार्य बनाया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999