पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देना पड़ा भारी, ज्योति रौतेला समय कई पर केस दर्ज

खबर शेयर करें -

 

threatening-self-immolation-case-registered-against-jyoti-rautela-and-several-others

परेड ग्राउंड में स्थित पानी की टंकी पर चढ़करआत्मदाह की धमकी देना कांग्रेस नेता समेत नर्सिंग अभ्यर्थियों को भारी पढ़ गया है। देहरादून पुलिस ने आत्मदेह की धमकी देने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदेह की धमकी देने पर केस दर्ज

बता दें 11 मई को कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और नर्सिंग बैरोजगार संगठन के अन्य सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड में स्थित प्रतिबंधित पेयजल विभाग की पानी की टंकी में चढ़ गए थे। पुलिस के अनुसार काफी समझाने पर भी वे नीचे नहीं उतरे। साथ ही अपनी मांगों को मनवाने के लिए वे दबाव बना रहे थे। संगठन के अन्य प्रदर्शनकारियों ने टंकी के नीचे एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में उपद्रव के बाद 5000 मोबाइल नंबरों की जांच, अब तैनात किए 1700 अर्द्ध सैनिक बलों के जवान

ज्योति रौतेला ने खुद पर पेट्रोल डालकर दी आग लगाने की धमकी

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने झुकने से इनकार कर दिया। 12 मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने जबरन अपनी मांगों को मनवाने के लिए अपने पैट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। इस दौरान संगठन के अन्य लोगों ने सड़क जाम कर दी। प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर मुख्य सड़क मार्ग को खुलवाया गया था।

यह भी पढ़ें -  बिना GPS वाले यात्री वाहनों की घंटाघर के पास नो एंट्री

केस दर्ज होने पर सामने आया ज्योति रौतेला का बयान

मुकदमा दर्ज होने के बाद अब ज्योति रौतेला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा मैंने एसएसपी देहरादून का बयान देखा, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो लोग टंकी पर चढ़े हैं उन पर वैधानिक कार्यवाही होगी। मैं एसएसपी से निवेदन करती हूं कि उन बच्चों पर कोई कार्यवाही ना हो, उनके भविष्य का सवाल है। आपको जो भी कार्यवाही करनी है मेरे ऊपर कीजिये। मैं कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार हूं।

यह भी पढ़ें -  Stock Market Update: शेयर बाजार में महीनों की गिरावट पर लगी ब्रेक, जानें आने वाला हफ्ता कैसा रहेगा

कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है ज्योति रौतेला

ज्योति रौतेला ने कहा 60 घंटे बाद नर्सिंग कर्मियों के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के बाद हमने अपना धरना स्थगित किया। मैंने कल अपने ऊपर पेट्रोल डाला था, लेकिन सरकार द्वारा तब भी कोई एक्शन नहीं लेना स्प्ष्ट बताता है कि इस सरकार के राज में महिलाओं और बेटियों की कोई सुनवाई नहीं है। आज मैं कोरोनेशन अस्पताल में हूं, डॉक्टर ने बताया गया है कि मेरे शरीर में काफी हिस्सा जला है। सरकार द्वारा मुझे 24 घंटे बाद हॉस्पिटल में लाना सरकार की असंवेदनशीलता दर्शाता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999