अपार्टमेंट में जुआ खेलने वाले 18 जुआरी गिरफ्तार, कई बड़े नेता भी शामिल

खबर शेयर करें -
dehradun news
 प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में बीती रात पुलिस ने निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों के जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। 18 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें कई बड़े नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं।

देहरादून पुलिस ने किया 18 जुआरियों को गिरफ्तार

पुलिस को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेंट में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित हो रहा है। सूचना का संज्ञान लेते एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। देर रात ही टीम ने सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में दबिश दी।

यह भी पढ़ें -  सड़क के बीचो-बीच बैठे सांड से टकरा जाने के चलते गंभीर रूप से चोटिल हुए वन विभाग के आरक्षी,अस्पताल मे भर्ती

BJP का पूर्व पार्षद शामिल

अपार्टमेंट के तृतीय तल पर स्थित एक फ्लैट में संचालित हो रहे हाईप्रोफाइल जुए का पर्दाफाश किया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, ताश की गड्डियां और डाईस बरामद हुए हैं। आरोपियों में भाजपा का पूर्व पार्षद राकेश उर्फ तिनका निवासी रायपुर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -  जिताऊ व कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ता को ही निकाय चुनाव में देंगे टिकट- कुंजवाल
dehradun news
देहरादून पुलिस ने किया 18 जुआरियों को गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • राकेश उर्फ तिनका निवासी रायपुर,(पूर्व पार्षद)
  • रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार (BJP नेता)
  • सुजल निवासी झंडा बाजार
  • निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड
  • सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला
  • प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला
  • सुनील निवासी नालापानी
  • इंतजार निवासी चंदन नगर
  • सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग
  • विकास कुमार निवासी झंडाबाजार
  • अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर
  • मुकेश निवासी कावली रोड
  • वाजिद खान निवासी निरंजनपुर
  • सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी
  • सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग
  • दिलबर निवासी करणपुर
  • हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड
  • कादिर निवासी करगी
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी ब्रेकिंग। यहां जंगल में मिला पेड़ पर लटका अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999