BJP के दो सर्वे में फेल हुए ये विधायक!, अब टिकट देने के मूड में नहीं पार्टी

खबर शेयर करें -

 

bjp flag (1)

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यहीं कारण है कि बीजेपी उत्तराखंड में अपने विधायकों की परफॉर्मेंस को बार-बार इंटरनल सर्वे करवा कर चेक कर रही है। अंदरखाने हो रहे इस सर्वे ने करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की नींद उड़ा दी है।

जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी BJP

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी ने साफ़ कर दिया है कि वो इस बार जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी। ऐसे में मोदी मैजिक के सहारे सियासी नैया में बैठने वाले विधायकों की उम्मीदवारी संकट में आ गई है। दरअसल बीजेपी उत्तराखंड की 70 की 70 विधानसभा सीटों पर माइक्रो लेवल पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने विकसित भारत के विजन के लिए लांच किया एप, वर्चुअली जुड़े सीएम धामी

यह बात विशेष रूप से उन सीटों पर लागू होती है, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में कमल नहीं खिला था यानी वे सीटें जो पार्टी हार गई थी और उन सीटों पर भी जहां कमल खिला तो था, लेकिन जीत का अंतर बहुत कम था यानी वे सीटें जो सुरक्षित नहीं मानी जातीं। पार्टी द्वारा कराए गए एक नए आंतरिक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है कि पिछली बार जीती गई सीटों पर भी इस बार हार का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड – 10 दिन पूर्व छुट्टी आए जवान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

वादे पूरा न करने वाले विधायकों की बढ़ेगी मुश्किल

माना जा रहा है कि मौजूदा विधायकों का खराब प्रदर्शन ही इस स्थिति का मुख्य कारण है। सर्वे का आधार विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जनता से था। जिसमें मालूम पड़ा है कि कई विधायकों ने चुनाव के दौरान किए वादों को अब तक पूरा नहीं किया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में उनकी ग्राउंड एक्टिविटी काफी कमजोर है। साथ ही जनता से जुड़ाव और समस्याओं के समाधान में भी विधायकों को को कोई दिलचस्पी नहीं है।

यह भी पढ़ें -  अवैध गतिविधियों में संलिप्त 06 व्यक्तियों को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, 303 पाउच, 158 पव्वे अवैध शराब बरामद

इन विधायकों का कट सकता है टिकट

सूत्रों के अनुसार ख़राब प्रदर्शन करने वाले विधायकों में करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायक हैं। यही कारण है कि बीजेपी अब एक्शन मोड में आ रही है। संगठन ने साफ कर दिया है कि पार्टी के लिए जिताऊ उम्मीदवार ही पहली प्राथिमकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999