दुकान में गए युवक की बेरहमी से पिटाई, लोहे की रॉड से तोड़ा पैर, अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज

खबर शेयर करें -



अल्मोड़ा के दन्यां थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने दुकान में गए युवक को लोहे की रॉड से बुरी तरह पिट दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक दन्या क्षेत्र के पाभौं निवासी मदन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका भाई हरीश सिंह नाराणीखाल में एक दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मदन ने बताया कि युवकों ने बेरहमी से उसके भाई की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसका पांव तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  पहली बार ₹2 लाख के पार!, चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, गोल्ड की कीमत भी डरा रही- Silver Price Today

जांच में जुटी पुलिस
आनन-फानन में राहगीर घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित के बड़े भाई ने मामले को लेकर तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने कहा कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ सम्बंधित सहराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  तस्वीरों ने बढ़ाई मुश्किलें: पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी पर आरक्षित वन भूमि में अवैध कब्जे के आरोप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999