कैंची धाम वीकेंड ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

खबर शेयर करें -


नैनीताल जनपद के कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यातायात शाखा भवाली/भीमताल द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगी।


जारी यातायात प्लान के अनुसार अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार मस्जिद तिराहा भवाली से पहले रोका जाएगा अथवा रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।
प्रशासन ने बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। वाया भीमताल होकर कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Rain In Uttarakhand: देहरादून में भारी बारिश ने मचाई आफत!, मकान गिरा, सड़कें क्षतिग्रस्त


इसी प्रकार गेठिया-नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा तथा वहां से शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
वीकेंड के दौरान टैक्सी और दोपहिया वाहनों का कैंची धाम में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को भी सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा से मंदिर तक भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़-यहाँ गोला नदी गेट के पास मिला युवक का शव,मची सनसनी


यातायात पुलिस ने पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए लागू ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा के दौरान सहयोग बनाए रखें

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999