Kolkata Rape Case: मैं निर्दोष हूं, मेरा कोई भी टेस्ट करो ताकि सच्चाई सामने आए, आरोपी संजय रॉय का चौंकाने वाला बयान

खबर शेयर करें -

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी संजय रॉय ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसकी वकील कबीता सरकार ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि वो पूरी तरह से निर्दोष है। वो चाहता है कि उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वो इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को हर तरह से सहयोग करना चाहता है ताकि असली अपराधी पकड़ा जा सके।


संजय रॉय की वकील कबीता ने मीडिया रिपोर्ट में कहा कि, जब संजय की पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति ली गई, तब मैं वहां मौजूद थी। उसने टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी थी। मैंने उसे व्यक्तिगत रुप से पॉलीग्राफ टेस्ट के बारे में समझाया तब वो सहमत हो गया। उसके अनुसार वो इस वक्त मानसिक रुप से दबाव में है, क्योंकि आरोप उस पर लगा है, लेकिन वो चाहता है कि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें -  यहाँ डंफर से कुचलकर तीन की मौत, दो सौ मीटर तक बाइक सवार को घसीटा; भीड़ ने जाम लगाकर की तोड़फोड़

यू-टर्न लेने वाला बयान
बता दें कि आरोपी संजय रॉय का ये बयान यू-टर्न लेने वाला है। क्योंकि गिरफ्तारी के समय उसने कबूल किया था कि गुनाह उसने किया है। उसने पुलिस हिरासत में कहा था कि हां मैंने अपराध किया है, मुझे फांसी दे दो।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999