कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का किया खुलासा,गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस कार्यवाही में 02 मोबाइल चोर गिरफ्तार, 02 कीमती मोबाइल बरामद,

    दिनांक 30.01.2026 को  शिकायतकर्ताओं द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में सब्जी मंडी मंगलपड़ाव तथा सदर बाजार मंगलपड़ाव में चोरों द्वारा 02 मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में तहरीर दी गई।

  उक्त के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफ0 आई0आर0 नंबर 39/2026 व 40/2026 धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 
  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा चोरी  की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए गए।

*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* के मार्गदर्शन *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक-31-01-2026 को  त्वरित कार्यवाही करते हुए  सीसीटीवी का अवलोकन कर  अभियुक्तों की पहचान कर मण्डी बाईपास हल्द्वानी क्षेत्र  से दोनों अभियुक्तों की चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-सुजन मुखर्जी पुत्र रोहित मुखर्जी निवासी छोटा तितुलिया हाथीघर थाना तीन पहाड़ जिला साहिबगंज झारखण्ड उम्र 22 वर्ष,
2-मन्नी नोनिया पुत्र भुवन नोनिया निवासी ग्राम बाओपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहिबगंज झारखण्ड उम्र 21 वर्ष,

यह भी पढ़ें -  दशकों से लंबित माँग अब बनेगा नौकुचियाताल हर की पौड़ी मंदिर समीप महिलाओं के लिए स्नानागारनगर पालिका अधिशासी अधिकारी उदय वीर सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी की माँग पर ठेकेदारों से स्नानागार निर्माण के लिए माँगा कोटेशन

बरामदगी
▪️अभियुक्त सुजन से सैमसंग ए-56 मोबाइल फोन,
▪️अभियुक्त मन्नी नोनिया से सैमसंग एस-24 मोबाइल फोन

पुलिस टीम
1-उ0नि0 गौरव जोशी
2-उ0नि0 रविन्द्र राणा
3-कानि0 संतोष बिष्ट
3-कानि0 भूपाल मेहरा

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999