सनसनीखेज घटना ! पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की हुई मौत; रहस्यमयी मौत की जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

aurangabad  5 female friends consumed poison together four died

: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ चार नाबालिग लड़कियों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ चार नाबालिग लड़कियों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां प्रेमिका से मिलने देर रात उसके गांव पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या

4 की मौत, 1 गायब

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित मोती बिगहा टोला की है। पांच नाबालिग सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। इस घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक सहेली किसी तरह बच गई। बताया जा रहा है कि बची हुई नाबालिग का इलाज  कराया जा रहा है। वहीं, चारों मृतक लड़कियों का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों का सहयोग न मिलना जांच के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  नकली दवाइयां की फैक्ट्री का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

घटना की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी अशोक कुमार दास ने बताया कि फिलहाल गांव के लोग कोई भी जानकारी देने से बच रहे है। पुलिस का मानना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लड़कियों ने खुद जहर खाया या किसी ने उन्हें दिया। जहर खाने के कारण भी अभी सामने नहीं आए हैं। जिंदा बची नाबालिग सहेली से पूछताछ के बाद ही घटना का खुलासा हो सकता है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999