मसूरी की वादियों में कुलदीप यादव ने लिए सात फेरे, देखें वीडियो-फोटोज

खबर शेयर करें -

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने मसूरी की वादियों में सात फेरे ले लिए। बीते दिन 14 मार्च यानी शनिवार को उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी रचाई। उत्तराखंड के मसूरी स्थित सवाय होटल में विवाह संपन्न हुआ। अब इस शाही शादी की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

क्रिकेटर कुलदीप यादव के विवाह में देश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुए। शनिवार सुबह 8 बजे से ही विवाह के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। शाम करीब पांच बजे कुलदीप की धूमधाम से बारात निकली। तो वहीं करीब आठ बजे दोनों ने सात फेरे लिए।

यह भी पढ़ें -  कोरोना के संक्रमण बचाव सहायता और परामर्श के लिए जिले में कंट्रोल रूम के स्थापित

इस दौरान क्रिकेट जगत की कई हस्तियां इस शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे। जिसमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप भी शामिल थे। तो वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। 17 मार्च को कुलदीप यादव लखनऊ के फाइव स्‍टोर होटल में रिसेप्‍शन देंगे। जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें -  पंचेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त, जान हथेली पर रख मंदिर पहुंच रहे हैं भक्त

शादी में परोसे गए पहाड़ी व्यंजन
शादी में महमानों के लिए शाही दावत रखी गई। जिसमें अफगानी व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजन भी शामिल थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999