स्कूल छुट्टी और इफ्तारी से पहले लगने वाले जाम पर प्रशासन सख्त, बुलडोजर से हटाए कब्जे

खबर शेयर करें -

enrochment haridwar
उत्तराखंड सरकार का अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। रविवार को प्रशासन ने रूड़की लंढौरा में रुड़की-लक्सर मार्ग पर लगने वाले रोज़ाना के जाम को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया ।

रूड़की के लंढौरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
स्कूलों की छुट्टी और रोज़ा इफ्तारी से पहले सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  विकासनगर सड़क हादसा : आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, एक्सीडेंट के बाद फरार हो गया था चालक,देखे वीडियो

स्थायी अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी
अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए, जबकि नगर पंचायत कर्मचारियों ने कई दुकानों का सामान जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने स्थायी अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  विधायक विनोद कंडारी की पहल लाई रंग, 9 करोड़ की लागत से युवाओं के लिए बनेगा इंडोर स्टेडियम

ठेका व्यवस्था पर उठने लगे सवाल
प्रशासन की इस कार्रवाई के बीच नगर पंचायत की ठेका व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि हर साल पटरी बाजार के ठेके छोड़े जाते हैं और ठेकेदार दुकानदारों से किराया वसूलते हैं। ऐसे में कार्रवाई से छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999