आज दिनांक 22 मार्च 2024 को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जन जागरूकता अभियान के तहत हल्दुचौड़ क्षेत्र एनएसएस स्वयं सेवियो द्वारा मतदान जन जागरूकता रैली निकाली गई इसके साथ ही साथ स्वयंसेवी द्वारा जनसंपर्क करके लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया इस बार प्रथम बार मतदान करने वाले बहुत से स्वयंसेवी और युवा थे ।जिनमें मतदान के प्रति बहुत उत्साह देखा गया इस कार्यक्रम एन एस एस मंडल समन्वयक डॉ ललित मोहन पांडे एवं एन एस एस जिला समन्वयक डॉ जगमोहन सिंह नेगी द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों का अनुशासित आचरण देखकर सभी का उत्साह वर्धन किया साथ-साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी ।
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240322-WA0028.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240322-WA0030.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240322-WA0026.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240322-WA0022.jpg)
![](https://kurmanchaltimes.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240322-WA0021.jpg)
कार्यक्रम का आयोजन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता भट्ट ,डॉ पी सागर द्वारा किया गया इस अवसर पर लगभग 100 स्वयंसेवी उपस्थित रहे।