लालकुआं-यहाँ आवारा गोवंश बना हादसे का कारण, स्कूटी सवार युवक की मौत,रुद्रपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या अब जानलेवा साबित हो रही है। ताजा मामला बिंदुखत्ता का है, जहां रुद्रपुर से स्कूटी द्वारा अपने घर लौट रहे एक युवक की आवारा जानवर से टकरा कर मौत हो गई। यह हादसा रात के समय हुआ, जब सड़क पर घना अंधेरा छाया हुआ था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर बिंदुखत्ता निवासी गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह बिष्ट अपनी होंडा एक्टिवा (UK06 AH 6352) से रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक आवारा जानवर अचानक सड़क पर आ गया, जिससे स्कूटी उसकी चपेट में आकर असंतुलित हो गई और गोविंद सिंह बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस द्वारा उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Paper Leak: खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, बहनों की शादी टूटने की भी चर्चा

बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि में नेशनल हाईवे पर लालकुआं से रुद्रपुर और हल्दुचौड़ के बीच स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण सड़क पर घना अंधेरा रहता है, जिससे वाहन चालकों को आगे कुछ दिखाई नहीं देता। वहीं, आवारा जानवरों की भरमार और जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही से आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें -  गुलाब घाटी, रानीबाग में लगने वाले जाम से शीघ्र निजात मिलेगी, इन स्थानों में सड़क में सुधारीकरण कार्य कर सड़क को चौड़ा किया जाऐगा, एन एच द्वारा शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्य किया जाएगा

ग्रामीणों में इस हादसे को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही आवारा जानवरों की समस्या और स्ट्रीट लाइटों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया, तो जनता को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999