लालकुआँ- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से आहत बिन्दुखत्ता निवासी युवक ने खाया सल्फास, मौत; परिजनों ने वीडियो बनाने वालों पर केस की मांग की

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से आहत युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों ने वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पहचान रावत नगर, बिन्दुखत्ता निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले दीपक को रास्ते में रोककर कच्ची शराब के शक में जांच की गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें -  यहाँ ओढ़ी बर्फ की चादर, गोविंद घाट से सात किमी दूर तक जमीं तीन फीट बर्फ

दीपक के भाई परवीन सिंह मेहता का आरोप है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई संदेह था तो वीडियो पुलिस को सौंपना चाहिए था, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर फैलाकर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया।

परिजनों के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद दीपक लोगों से मिलने-जुलने से बचने लगा था और लगातार मानसिक दबाव में रह रहा था।

यह भी पढ़ें -  75वां गणतंत्र दिवस : DGP ने PHQ में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

शनिवार को दीपक घर से करीब 3 किलोमीटर दूर शीशम भुजिया स्थित एक प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचा, जहां उसने सल्फास खा लिया। जहर खाने के बाद उसने खुद ही फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दीपक अपने परिवार में सबसे बड़ा था और अपने पीछे दो बेटियां और तीन माह का एक बेटा छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परवीन सिंह मेहता ने प्रशासन से मांग की है कि वीडियो में दिख रहे सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और यह भी जांच की जाए कि वीडियो सबसे पहले किसने वायरल किया।

यह भी पढ़ें -  आंचल दुग्ध संघ में देशभक्ति का जज्बा, 705 समितियों में किया गया ध्वजारोहण

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद संबंधित वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999