जमीन कब्जा विवाद: विधायक अरविंद पांडे ने DGP से मिलकर की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग

खबर शेयर करें -

जमीन कब्जाने के मामले को लेकर विवादों में घिरे भाजपा विधायक अरविंद पांडे (Arvind Pandey) ने शुक्रवार को देहरादून में डीजीपी (DGP) दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर लगे जमीन कब्जाने के आरोपों से जुड़े मुकदमें में लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की है।

दरअसल अरविंद पांडे का कहना है कि ये मुकदाम सच है या झूठ, इस पर उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। लेकिन उन्होंने दोनों पक्षों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करने की मां की है। जिससे सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने साफ किया कि अगर जांच में उनके परिवार का कोई भी सदस्य दोषी साबित होता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें -  CM Dhami के प्रयास लाए रंग!, घेरबाड़ के लिए केंद्र से मिली 25 करोड़ की मदद

साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब तक मुकदमे के आधार पर उन्हें भूमाफिया माना जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिससे सच्चाई सबके सामने आ जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999