उत्तराखंड में भूस्खलन की त्रासदी, दो महिलाओं की मौत और मवेशियों की हानि

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड में कुदरत का कहर एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पौड़ी गढ़वाल जिले के बुरासी गांव में बुधवार सुबह एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई मवेशी मलबे में दबकर मारे गए। हादसे में गांव के कई मकान और गौशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मृत महिलाओं की पहचान बिमला देवी (पत्नी स्व. बलवंत सिंह भंडारी) और आशा देवी (पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी) के रूप में की गई है। दोनों महिलाएं अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गईं और मलबे में दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 12 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?, एक क्लिक में जानें ताजा अपडेट

वहीं, ग्रामीण अमर सिंह का आवासीय भवन और गौशाला भी भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मलबे में दबने से कई मवेशियों की भी मौत हो गई है।


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पास के सैजी गांव से भी मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  डिजिटल अरेस्ट से सावधान! नोएडा में बुजुर्ग दंपति ने गंवाए जीवनभर की कमाई के ₹58 लाख

जनकल्याण सामाजिक समिति ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। समिति ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।


प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में भूस्खलन संभावित इलाकों की पहचान कर वहां अलर्ट जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड, यात्रा प्रभावित

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999