देहरादून में देर रात हादसा: कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत

खबर शेयर करें -

 

car-rams-into-parked-vehicles-in-dehradun-canal-road-1-woman-killed_11zon

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर शुक्रवार देर रात एक कार ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल बताई जा रही है। 

कार ने खड़े वाहनों को मारी टक्कर

हादसा बीती देर रात करीब 12:45 का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कैनाल रोड पर एक आई-20 कार (UP14DE 0052) ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान स्कूटी पर सवार महिला नैना राजपूत और अन्य महिला निधि कश्यप घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें -  DG सूचना ने SSP को लिखा पत्र, बोले छवि धूमिल करने का किया जा रहा प्रयास

कार में ब्रेक नहीं लगने से हुआ हादसा!

आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव (20) निवासी राजपुर और उसके साथी हाशिम (24) निवासी राजपुर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में कार चालक ने बताया कि वह काठबंगला से कैनाल रोड की ओर आ रहा था। इसी दौरान कार के ब्रेक नहीं लगे और वाहन सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों से जा टकराया।

यह भी पढ़ें -  पंखुड़ियाँ-2023 (सीजन-13 सांस्कृतिक महोत्सव व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 24 व 25 दिसंबर को आदर्श प्राथमिक पाठशाला(श्रीरामलीला मैदान) मेन चौराहा हल्दूचौड़ में प्रातः 10 बजे से होगा।

हादसे में एक महिला की मौत

हादसे में घायल नैना राजपूत (26) पत्नी अभिषेक मेहरा, निवासी डोईवाला की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, घायल निधि कश्यप का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999