विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर को शसस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया

खबर शेयर करें -

विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 07 दिसम्बर,2021 को शसस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी कैम्पकार्यालय मे जिलाधिकारी श्री युगल किशोर पन्त को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कै0 रंनजीत सेठ (सेनि0) द्वारा झण्डा व बैच लगाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा आम नागरिक शसस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष मे अपना योगदान दे। उन्होने कहा समाज की इस वर्ग का पुनर्वास करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होने कहा शसस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष के लिए लगातार धन इकठ्ठा करने के प्रयासो की आवश्यकता हैं ताकि उस धन से शहीदो की पत्नियो उनके आश्रितो और विकलांग सैनिको की स्थिति मे सुधार किया जा सके।


इस अवसर पर सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भगवत सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के दर्शन पंत, किशन सिंह रावत, मनोज कुमार पांडेय व सुदर्शन सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसाः गंगोत्री हाइवे पर हुआ भूस्खलन, 3 वाहन मलबे में दबे। महिला समेत 4 लोगों की मौत..

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999