लोकसभा चुनाव 2024: ऋषिकेश पहुंच पीएम मोदी ने की जनसभा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

, ऋषिकेश: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। आज वह ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम
संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम धामी ने भाजपा सरकार के काम गिनाए। कहा कि पीएम के द्वारा किए गए कामों से ही आज भारत का विश्व में नाम है। कई ऐसे फैसले लिए गए, जिनको पूरा करने की कोई सोच भी नहीं सकता था। पीएम मोदी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
पीएम मोदी की जनसभा शुरूहो गई है। पीएम मंच पर पहुंचे तो भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने पीएम को प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने पीएम को चुनरी उड़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने मंच पर डमरू बजाया।

यह भी पढ़ें -  2010 बैच के IAS–IPS अधिकारियों को बड़ी सौगात, सचिव से लेकर DG रैंक तक प्रमोशन

ऋषिकेश पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ऋषिकेश पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाॅप्टर पंडाल के पास उतरा। अब पीएम कुछ ही देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बड़ी संख्या में पहुंचने लगे कार्यकर्ता

रैली शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचने लगे हैं। लोग कमल के फूल का कटआऊट लेकर पहुंचे। वहीं, महिलाएं भी कमल के फूल बनी साड़ियां पहनकर पहुंचीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: भीमताल में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, महिला समेत 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999