दो लड़कों में हुआ प्यार, एक ने लड़की बनने के लिए खर्च किए इतने लाख, मिला धोखा तो कर कर डाला ये कांड, देखे रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


कानपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दो लड़कों में प्यार हुआ। एक ने लड़की बनने के लिए लगभग 70 लाख खर्च किए और जेंडर चेंज करवा लिया। हालांकि बाद में उसके पार्टनर ने उसे धोखा दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद गुस्से में आकर उसने पार्टनर के पिता की कार जला दी।

लड़के का आरोप है कि उसने ब्रेस्ट सर्जरी और जेंडर बदलवाने के लिए 70 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद वह पार्टनर से शादी करना चाहता था मगर वह बार-बार टाल रहा था। उसका पार्टनर उससे शादी से इनकार कर रहा था। इस धोखे को लड़के से लड़की बना ट्रांसजेंडर बर्दाश्त नहीं कर पाया और एक दोस्त के साथ उसे मारने की प्लानिंग की। जब वह उसके घर पहुंचा तो बाहर उसके पिता की कार खड़ी थी। जब पार्टनर उसे नहीं मिला तो उसने कार को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें -  सावधान : नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं नैनीताल?, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की नजर


फिलहाल ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रांसजेंडर पर आरोप है कि उसने बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसकी कार में आग लगा दी। हालांकि कार पिता की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर के प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।


इंदौर से कानपुर आया था ट्रांसजेंडर

दरअसल, ट्रांसजेंडर ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। वह बॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद नाराज था। ट्रांसजेंडर के बॉयफ्रेंड की पहचान अनूप शुक्ला के रूप में की गई है। ट्रांसजेंडर ने उसकी कार पर 2 लीटर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि शादी को लेकर दोनों के बीच कलह थी। आरोपी इंदौर से कानपुर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शादी कर रहे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, जानें कब और कहां लेंगे सात फेरे

पुलिस ने मामले में बताया कि अनूप शुक्ला और आरोपी की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। वे लान्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे। अनूप के शादी से इंकार करने बाद दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद ट्रांसजेंडर कानपुर आया। उसने एक स्कूटर किराये पर लिया और सीधा अनूप के घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें -  सजा देने के बहाने प्रिंसिपल छूता था प्राइवेट पार्ट! छात्रों के आरोपों पर भड़के अभिभावक

घर के सामने अनूप की कार खड़ी थी। शादी से इनकार को लेकर वह पहले से ही गुस्से में था। उसने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अनूप के पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी दी। सीसीटीवी की जांच की गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999