LPG Price Hike: खाना बनाना हुआ महंगा!, घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

खबर शेयर करें -

 

domestic-cooking-gas-rates-increased-by-rs-29-per-

LPG Price Hike: बीती रात शनिवार को जब आप सो रहे थे या फिर सोने की तैयारी कर रह थे तो सरकारी तेल कंपनियाों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की तैयारियां पूरी कर ली थी। गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज से ये कीमतें लागू हो गई है।

LPG Price Hike: घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

वैसे ही आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा था। इसी बीच अब लोगों के लिए खाना बनाना भी महंगा हो गया। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिससे अब इसकी कीमत दिल्ली की बात करें तो 942 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें -  सिस्टम की लापरवाही के चलते करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

आपके शहर में अब कितनी हो गई कीमत?

शहर वर्तमान कीमत (₹) नई कीमत (₹)

  • दिल्ली 913 942
  • देहरादून ₹932 961
  • कोलकाता 939 968
  • मुंबई 912. 50 941.50
  • चेन्नई 928.50 957.50

29 रुपए की बढ़ोतरी, खाना बनाना हुआ महंगा

तो वहीं कोलकाता में इसके दाम 968 रुपए, मुंबई में 941 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए हो गया है। बताते चलें कि हाल ही में एक जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई थीं।

यह भी पढ़ें -  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 21 मार्च को आपके शहर के ताजा भाव

महीने के बीच में ही बढ़ जा रहे सिलेंडरों के दाम

सरकारी तेल कंपनियों अमुमन महीने की पहली तारीख या फिर 15 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दामों में बदलाव करती हैं। लेकिन हालिया दिनों में देखा गया कि इनके दामों में कई बार कभी भी बढ़ोतरी कर दी गई। घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो महीने की सात तारीख यानी आज सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किए गए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999