Film Industry से आई दुखद खबर: मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, अस्पताल में ली आखिरी सांस

खबर शेयर करें -

national award winning actor salim kumar passes away at 56

भारतीय सिनेमा, विशेषकर मलयालम फिल्म जगत (Mollywood) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और मशहूर मलयालम अभिनेता सलीम कुमार (Salim Kumar) का देर रात निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से…

Malayalam Actor Salim Kumar Passes Away : भारतीय सिनेमा, विशेषकर मलयालम फिल्म जगत (Mollywood) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और मशहूर मलयालम अभिनेता सलीम कुमार (Salim Kumar) का देर रात निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निमोनिया के इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-देवखड़ी नाले आया उफान पर , बाइक सवार की इस तरह बची जान

कुछ साल पहले लिवर प्रतिरोपण करवा चुके अभिनेता को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। मलयालम सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे कुमार ने 1990 के दशक के आखिर में फिल्मी जगत में कदम रखने से पहले ‘मिमिक्री’ और हास्य के माध्यम से पहचान हासिल की। 

यह भी पढ़ें -  गृह मंत्रालय का मीडिया चैनलों को आदेश, हवाई हमले के सायरन की आवाज का ना करें इस्तेमाल

​​उन्होंने 1997 में फिल्म जगत में पदार्पण किया लेकिन 2000 के दशक में उनके हास्य अभिनय ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई। उन्होंने ‘अचनुरंगथा वीडू’ में अपने अभिनय के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और बाद में ‘अदामिंते मकान अबू’ (2010) में उनके प्रशंसित अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार दोनों मिले। 

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें सिर्फ एक फिल्मी सितारे से कहीं बढ़कर भाई और परिवार का सदस्य बताया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, सलीम कुमार उत्तर परवूर का गौरव थे। गरीबी और कठिनाइयों का सामना करने वाले एक साधारण परिवार में जन्मे सलीम कुमार ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर भारतीय सिनेमा के शिखर को छुआ। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह अयोध्या में बनेगा, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने अपने काम के दम पर ऑस्कर नामांकन तक का सफर तय किया। सतीशन ने इस बात का भी जिक्र किया कि कुमार आखिरी बार कुछ दिन पहले परवूर के लोगों द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर कुमार ने लगभग तीन दशकों के अपने करियर में हास्य से लेकर गंभीर चरित्र भूमिकाएं निभाईं। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999